22 करोड़ पौधे लगाने का पूरा होगा लक्ष्य

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, 400 से भी ज्यादा लगाए गए पेड़


 



 


युवा गौरव। सोनू शर्मा


कानपुर। उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को प्रशासन के साथ ही तमाम समाजसेवी संगठन भी पूरा करने में लगे हुए है। कानपुर में एक राजकीय इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर और वन विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग के लोगों ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पयोवरण की दशा को सुधारने के लिए शासन की ओर से पूरे यूपी में 22 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। कानपुर मंडल में बहोत तेजी से अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य चल रहा है, उसी क्रम में चुन्नीगंज स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री संस्था के साथ ही कई सरकारी विभाग भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान 100 जरुरत मंद स्कूली बच्चों को बारिश से बचने के ले छातों का वितरण किया गया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के साथ वहां मौजूद लोगों ने वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान 400 से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रेम त्रिपाठी, मनोज पांडेय, डॉ हेमन्त मोहन, डॉ आरती मोहन आदि लोग उपस्थिति रहें।