भरा पर्चा पत्रकारों का नही होने देंगे उत्पीड़न- आशीष त्रिपाठी

 भरा पर्चा पत्रकारों का नही होने देंगे उत्पीड़न- आशीष त्रिपाठी


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी

 कानपुर/ आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा के चुनाव में प्रत्याशियों ने विशाल जुलुस निकालकर आईरा कार्यालय गीता नगर में पहुँचकर नामांकन कराया। पत्रकारों के विशाल संगठन आईरा के चुनाव आगामी 11 अप्रैल को होने है। जिसमें जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी के पद भरे जाएंगे। इन पदों के नामांकन की तारीख 3 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। 


  वहीं राष्ट्रीय महासचिव पुनीत निगम ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। साथ ही बताया चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। संगठन के सदस्यों के बारे में बात करते हुए बताया चुनाव मात्र संगठन सम्बन्धी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने की एक प्रक्रिया है जिसके तहत पत्रकार हित के लिए विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों को निर्वहन करने का दायित्व प्रत्याशियों को विजय उपरांत मिलेगी।



  वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने नामांकन उपरांत बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी विजय सुनिश्चित है, विजय उपरांत पत्रकार हित की बात की जाएगी किसी भी दशा में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य के पदों के लिए इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन


पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी सहित जहीर खान, अमित ठाकुर, सूरज कश्यप, आयुष मिश्रा, सूरज वर्मा, दिग्विजय सिंह, राज शर्मा, एसपी विनायक, अभिषेक यादव, संदीप शर्मा, सुदीप कुमार, सुरेश सविता, आनंद बाबा, नासिर आज़ाद, शकील अहमद, तनवीर अहमद, अनुज सक्सेना, संदीप शर्मा, प्रशांत शुक्ला, अभिषेक यादव, सुदीप सविता, अमित कौशल, तल्हा हाशमी, जय चौधरी, मो इस्लाम, अमित कुमार, विपुल सिंह, विशाल शर्मा ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया।