पनकी थाने में थानाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

 पनकी थाने में थानाध्यक्ष ने किया पौधरोपण


युवा गौरव संवाददाता
कानपुर/ थाने में पौधरोपण कर थानाध्यक्ष ने पर्यावरण सुरक्षा की ओर प्रेरित किया। बताते चलें विश्व पर्यावरण  दिवस 5 जून को मनाया जाता है जिसके अंतर्गत  पनकी थाने में थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
 थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की होनी चाहिए जिसमें पौधरोपण से लेकर के साफ-सफाई, जल संरक्षण और भी अन्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली बातें सम्मिलित है। साथ ही यह  भी बताया थाने के अंदर कई तरह के पौधे लगे हुए हैं जिनकी समय-समय पर देखभाल के लिए पानी व खाद की भी व्यवस्था की जाती है।  पौधरोपण का मतलब सिर्फ एक बार पौधे को रोप देना ही नहीं होता है उसकी समय-समय पर देखभाल से ही उसकी वृद्धि होती है और यह जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए।
     पौधरोपण के समय हेड कांस्टेबल राजवीर व कांस्टेबल मनोज उपस्थित रहे।