एक शव खोजने मे निकल आए दो शव

युवा गौरव। सोनू शर्मा


कानपुर। छावनी के मेकर घाट पर गंगा नदी में नहाते समय आइसक्रीम विक्रेता युवक और किशोर डूबने लगे। शोर सुनकर आए गोताखोरों ने किशोर को बचा लिया लेकिन दूसरे की तलाश में जाल डाला गया तो आइसक्रीम विक्रेता के साथ एक अन्य युवक का शव भी बाहर निकल आया। अब पुलिस के लिए ये दूसरा शव एक अबूझ पहेली बन गया। आखिर यह शव किसका हैऔर उसके साथ क्या घटना हुई थी। वहीं किशोर को प्राइवेट अस्पताल में न गंभीर बताई जा रही है। चमनगंज के श्रीनगर निवासी आइसक्रीम व्यापारी बाबूराम गुप्ता के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू उर्फ गुंगी अपने यहां काम करने वाले 17 वर्षीय शिवांशु व उसके दोस्त 16 वर्षीय रितिक के साथ गुरुवार को मेस्कर घाट गंगा नहाने गए थे। शिवांशु ने बताया कि वहां तीनों नदी में नहाने लगे। करीब तीन बजे मस्ती करते-करते पिंटू व रितिक बीच धारा में पहुंच गए। वहां रितिक डूबने लगा। उसे बचाने में पिंटू भी डूबने लगे। यह देख शिवांशु ने शोर मचाया तो आसपास के गोताखोर नदी में कूद पड़े। उन्होंने रितिक को तो बचा लिया, लेकिन पिंटू का पता नहीं लगा। सूचना पर पहुंचे छावनी थाना प्रभारी ललितमणि त्रिपाठी ने नदी में जाल डलवाकर पिंट की तलाश शुरू कराई। एक घंटे बाद एक अज्ञात युवक का शव मिला। कुछ देर बाद पिंटू का भी शव मिला।



पिंटू की तलाश के दौरान मिले अज्ञात युवक का शव पुलिस के लिए पहेली बना हैकाफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 28 से 30 साल के बीच है। किसी ने भी उसे गंगा में नहाते नहीं देखा था। पहले माना जा रहा था दोनों को बचाने के लिए शायद युवक कूदा हो लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि वह युवक का शव कहीं से बहकर आया है। पुलिस के अनुसार शव देखकर लग रहा है कि यह युवक भी कुछ देर पहले ही डूबा होगा। घटना की सूचना पर तीनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। पिंट का शव देख उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिंटू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसका सबसे बड़ा भाई महेंद्र फौज में हैं जबकि उससे छोटा टिकू पिता के काम में हाथ बंटाता है। रितिक की हालत नाजुक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रितिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चमनगंज के प्लाट नंबर चार निवासी उसके पिता अशोक एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में मां गीता और भाई श्रेयांश है। सबसे बड़ा बेटा रितिक 10वीं का छात्र है।