थानाध्यक्ष विधनू ने पल भर में निपटाया पुश्तैनी जमीन का विवाद

 थानाध्यक्ष विधनू ने पल भर में निपटाया पुश्तैनी जमीन का विवाद 


दोनों पक्ष करेंगे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को सम्मानित

ग्रामीणों ने दी थानाध्यक्ष को महापुरुष की संज्ञा

विवादित जमीन पर ही दोनो पक्ष करेंगे भोज

युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी


कानपुर। 5 दशक से दो चचेरे भाइयों के बीच चले आ रहे जमीनी विवाद को थानाध्यक्ष ने पल भर में निपटा दिया। 
पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम राजा पुरवा खड़ेसर का है।
राजा पुरवा खड़ेसर गांव के रहने वाले रामबाबू यादव ने बताया कि उसके चचेरे भाइयों आत्माराम, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह, नंदराम पुत्र गण धनीराम से लगभग 50 वर्ष पूर्व से 17 बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।रामबाबू के मुताबिक इस जमीन को लेकर कई बार अलग-अलग पार्टियों के सांसद, विधायक द्वारा भी इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन मामला सुलझने की बजाय और उलझ गया।
द्वितीय पक्ष पर दर्जनों बलवा जैसे मुकदमे भी पंजीकृत हुए इसके बाद भी जमीनी विवाद को कोई हल नहीं निकल सका।
थानाध्यक्ष बिधनू विनोद कुमार सिंह द्वारा इस मामले की जांच शुरू की गई पूरा मामला समझने के बाद दोनों पक्षों को एक साथ बैठा कर समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया।
थानाध्यक्ष विधनू विनोद कुमार सिंह द्वारा दोनों पक्षों को बैठा कर बातचीत की गई जिसके बाद पचासों वर्ष पहले झगड़े का हल निकल सका।
दोनों पक्षों से हुई बातचीत में रामबाबू यादव ने बताया कि थाना अध्यक्ष के फैसले से हम दोनों ही पक्ष बहुत खुश हैं और इतने वर्ष पुराने झगड़े को निपटाया हम दोनों परिवारों को एक किया हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और थानाध्यक्ष किसी महापुरुष से कम नहीं है। इसलिए हम दोनों पक्ष मिलकर उसी जमीन पर मंगलवार को भोज आयोजित करेंगे जिसमें थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को सम्मानित भी करेंगे उनके वाक्य चातुर्य से प्रभावित होकर दोनों ही पक्ष खुशी खुशी एक साथ अपने घर गए।