ऐसे होगा महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य पूरा महिलाये बनेंगी आत्मनिर्भर- रचना त्रिपाठी

युवा गौरव। सुनील चतुर्वेदी

 

कानपुर। विनायक श्री क्रिएशन एग्जिबिशन का उद्घाटन श्रीमती ममता शुक्ला इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश सचिव द्वारा किया गया। कानपुर में महिला उद्यमी के रूप में महिलाओं के स्वालंबन व सशक्तिकरण के एक पहचान बनाते हुए शहर के एनआरआई सिटी में इस एग्जिबिशन की शुरुआत की गई। डायरेक्टर अर्चना त्रिपाठी और शरद त्रिपाठी द्वारा इस दिशा को बल दिया गया। रचना त्रिपाठी ने बताया कि वह कला और फैशन की शिक्षिका हैं। इसके तहत महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बना सकती हैं। गांव की महिलाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। समाज में अपना कौशल प्रतिभा को उजागर नहीं कर पाती है। कई महिला सिलाई, कढ़ाई, एंब्रॉयडरी, पीको तुरपन में पारंगत होती हैं । इसमें मुस्लिम महिलाएं विशेष दक्ष होती हैं। यह कार्य करते हुए महिलाएं स्वावलंबन के साथ साथ जीविकोपार्जन में भी अपने घर की मदद कर पाती हैं। परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज और देश को नारी सशक्तीकरण की पहचान दिलाती है। स्कूल आया, फैक्ट्री, हॉस्पिटल या अन्य जगह पर कार्य करते हुए यह खाली समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। इस सोच और प्रयास से आज इसका शुभारंभ रचना त्रिपाठी और शरद त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं से संबंधित इस प्रयास में अनुज शुक्ला, निम्मी शुक्ला और संगीता माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।