दिवंगत सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि


===========


 



 


है सभी की नम आँखें


आसमाँ क्या धरती भी रोती है


जब भारत माँ अपनी


ऐसी शक्तिशाली बेटी खोती है।


 


सादगी सरलता सौम्यता


भारतीय संस्कृति की सहभागिता


निपुण निर्भीक पवित्रता


परोपकारी सहजता से समेटती


ऐसे व्यक्तित्व की विक्रालता


आज पन्नो में सिमट रही


देखो भारत माता रो रही।


 


कई दशक तक चमकती रही


उनकी कार्यकुशलता


उनके तर्क विर्तक होते अकाट्य


अपने तो अपने विरोधी भी 


सुनकर हो जाते अवाक।


 


माँ भारती की लाड़ली


हमेशा से चमकती रही


अपने चमक से न जाने


कितनो के जीवन को चमकाती रही।


 


जब भी कभी पद मिला


दिल से निभाया दर्द मिटाया


बिछडे लोगो को मिलानेवाली


आज देखो लोगो से बिछड़ गयी।


  


विनम्र श्रद्धांजलि उनको


देता है सारा हिन्दुस्तान


जब तक यह धरती रहेगी


अग्रणी श्रेणी में लिया जायेगा नाम।


 


 



प्रस्तुति


युवा गौरव। आशुतोष 


पटना बिहार