इटावा :- किशोरी से अश्लील हरकत में चले ईंट, पत्थर और गोली, एक दर्जन घायल


युवा गौरव। आनन्द पाण्डेय 


चकरनगर इटावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुलावा देने जा रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और एक पक्ष से फायरिंग भी की गयी। उक्त घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनको सीएचसी पर उपचार के लिये भेजा गया है। सहसों थाना क्षेत्र के गांव विण्डवा कला निवासी प्रवीण कुमार की बहिन शनिवार शांम करीब पांच बजे गांव में बुलावा देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रिंकू द्वारा किशोरी से अश्लील हरकत की गयी। उक्त बात का विरोध करते हुए किशोरी ने पूरी बात अपने घर बताई और जब पीडित पक्ष आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा, तो दबंगों ने ईंट पत्थर मारना शुरू कर दिया। तदोपरांत दोनों पक्ष से जमकर ईंट पत्थर चले। इसके पूर्व रिंकू पक्ष से फायरिंग भी की गयी। उक्त घटना में दोनों पक्ष से महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। इसके पूर्व सूचना पर पहुंची सहसों थाना पुलिस ने प्रथम पक्ष से शिव सिंह (40) पुत्र छोटेलाल, प्रवीण व ऋषि पुत्रगण वीरेन्द्र सिंह, रामसखी (45) पत्नी वीरेन्द्र सिंह तथा दूसरे पक्ष से रिंकू (32) पुत्र सोनवीर, संजीव (45) व सुरेश (50) पुत्रगण विश्राम सिंह तथा संजीव की पत्नी को हिरासत में लिया और प्रथम उपचार के लिये नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर भेजा गया है। उक्त मामले में गंभीर रूप से घायल शिव सिंह ने बताया कि ईंट से चोट लगी है, वहीं पुलिस ईंट की चोट बता रही है।  वैभव पाण्डेय, सीओ चकरनगर ने बताया है कि विवाद में ईंट पत्थर चले और हवाई फायरिंग भी की गयी है। जिसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और को भी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।