कानपुर देहात :- :पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका वृक्षों की है : जिला आपूर्ति अधिकारी अंशिका

 



बारा स्थित गैस एजेंसी में विधायक प्रतिभा, पूर्व सांसद अनील शुक्ला वारसी व जिला पूर्ति अधिकारी अंशिका दीक्षित ने वृक्षारोपण दिवस पर पौधे लगा पर्यावरण को सुरक्षित का संदेश दे लिया संकल्प।


 


युवा गौरव हिमांशू दुबे 


कानपुर देहात ब्यूरो। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बारा स्थित गैस एजेंसी पर जिला पूर्ति अधिकारी अंशिका दीक्षित ने पौधरोपण कर पेड़ो की देखभाल करने का संकल्प लिया। वही पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व अकबरपुर रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दर्जनो प्रजातियो के पौधे लगाकर प्रर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पेड़ो का जीवन मे महत्त्व पर गोष्ठी मे पेड़ पौधो की देखभाल का संकल्प लिया। शुक्रवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा स्थित गैस एजेंसी पर जिला पूर्ति अधिकारी अंशिका दीक्षित ने आम, नीम, सहजल, नींबू सहित दर्जनो प्रजाति के सैकड़ो पौधरोपण कर पेड़ पौधो की देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान अंशिका दीक्षित ने कहा कि जीवन में पेड़ो का महत्व इस तरह है जैसे खाने के दौरान पानी का। पेड़ो के विना जीवन संभव नहीं है। प्रर्या्वरण संतुलन व जल संचयन के लिए जोर देते हुए कहा कि पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। सुख सुविधाओ के लिए पेड़ो की हो रही कटान भविष्य के लिए एक बड़ी खतरे की दस्तक है। उन्होंने पौधरोपण के बाद नियमित रूप से प्रतिदिन पौधो की देखभाल का संकल्प लिया। वही पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व अकबरपुर रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला ने आम, करेला, अनार, अमरूद के दर्जनो पौधरोपण कर कहा कि पेड़ पौधे प्रकति की अमूल्य धरोहर है। पेड़ो की देखभाल जरुर करे साथ ही हम सब मिलकर संकल्प ले कि पौधो की देख भाल ठीक देखभाल उसी तरह से करेंगे जैसे हम अपने बच्चो‌ की करते हैं। इस अवसर पर सैकड़ो पौधारोपण किये गये।