कानपुर :- फौजी भाइयों की सूनी कलाइयों पर राखी बांधकर छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व


युवा गौरव। संवाददाता


सरसौल कानपुर। 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल महराजपुर के परिसर में हिमवीर (जवानों) ने विमल नींग संस्थान की छात्राओं (बहनों) के साथ भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर विमल नींग संस्थान से आयी छात्राओं (बहनों) के द्वारा देश की आन्तरिक सुरक्षा में लगे 32वीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों की सूनी कलाईयों पर रक्षा की डोर (राखियां) बांधकर फौजी भाइयों की लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी दिनेश कुमार एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भेंट की। तथा 32वीं वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों एवं जवानों की तरफ से देश की रक्षा का संकल्प लिया एवं आम नागरिकों की रक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता के बीच एकता, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना जागृत करना। जिससे देश की अखण्डता को कायम रखते हुए स्थानीय नवयुवकों एवं नवयुवतियों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देश रक्षा हेतु सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।