हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की माँग

 

 युवा गौरव ।  मुकेश कुमार

 

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के  सरोजनी नगर क्षेत्र अमौसी एयरपोर्ट स्थित सनी टोयटा के पीछे मैंदान में राष्ट्रवादी  हिन्दू महासभा  की ओर से संगठन के कर्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य आतिथि राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने हिन्दुओं को संगठित होने का आवाहन किया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की माँग की राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष लखनऊ पंकज देव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में वक्ताओँ ने हिन्दुत्व के मुद्दों को उठाते हुए हिन्दुओं को संगठित होने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक पांडेय ने शिरकत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय महासचिव डॉ०अनूप घोषाल , रतन सिंह मौर्य,राष्ट्रीय आई. टी. सेल प्रभारी डी.के.पाठक ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ  राष्ट्रीयकार्यकारी अध्यक्ष ने भगवान श्री राम चन्द्रजी के फोटो पर माला पहनाकर व दीप प्रज्वल्लित कर किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पादाधिकारियों को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  सभी हिन्दुओं को संगठित होने का आवाहन किया गया।