प्रसपा लोहिया का डीएम कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन

 

युवा गौरव। केशरी राव 

 

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन हुआ।प्रदर्शन में जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री भगवती प्रसाद सिंह,विनीत शुक्ला बीनू,अजय त्रिपाठी मुन्ना,कुँवर राम सिंह यादव,शारदा प्रताप शुक्ला,जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के द्वारा सौंपा गया।और यह भी कहा गया कि अगर इस पर कोई विचार ना किया गया तो हम लोग पुनः सड़क पर उतरने का कार्य करेंगे।प्रदर्शन में मुख्य रूप से समाजवादी चिंतक कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री भगवती प्रसाद सिंह,पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला,पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना,महासचिव कुँवर राम सिंह यादव,विनीत शुक्ला बीनू,जिलाध्यक्ष शान्ती यादव,प्रदेश सचिव चौधरी मुलतान सिंह यादव,अर्चना राठौर, मोहम्मद ताज,नबी अहमद,जयश्री शुक्ला,शान्ती यादव,कल्पेश द्विवेदी,अजय अवस्थी,अनिल वर्मा,दिनेश सिंह भौकाली,अशर्फीलाल यादव,मनीष यादव,राजकिशोर साहू,सुमित शर्मा,अमन वर्मा गोल्डी,संतोष वर्मा,संदीप यादव,रवि यादव,हरिशंकर यादव,प्रेमा रावत,कल्पना शुक्ला,अमित यादव आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से जनता का उत्पीड़न कर रही है।कहीं बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके एवं परिवहन विभाग टैक्स बढ़ाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।अगर सरकार ने जल्द ही काम ना किया तो हम हमारी पार्टी जल्द ही और बड़ा आंदोलन करेगी।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है,दिन में डकैती पड़ती है,पुलिस रात भर सोती है।