रमाकांत यादव और स्वतंत्र शुक्ला बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष


युवा गौरव। संवाददाता


कानपुर। राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा ने संगठन का विस्तार करते हुए यूपी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमे रमाकांत यादव और स्वतंत्र शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। वही मनोनयन के बाद सभी ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। नई जिम्मेदारी पर आसीन हुए दोनों उपाध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्ण क्षमता और ईमानदारी से करने की बात कही। दोनों पदाधिकारियों ने प्रदेश में युवाओं की बढ़ती समस्याओं और उनके हल न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा वर्ग बेरोजगार है, और देश एवम प्रदेश की सरकार इस गम्भीर समस्या पर कोई ठोस कदम उठाने के बजाय युवाओं के साथ धोखा कर रही है। ऐसे में संगठन युवाओं की आवाज को बुलंद करेगा। और युवाओं की इस समस्या के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी, और सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।