चार कैबिनेट मंत्रियों संग मैथानी ने किया रोड शो


युवा गौरव। संवाददाता


कानपुर। गोबिन्द नगर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा ने प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो(जुलूस) का जगह-जगह लोगों ने फूलो से भव्य स्वागत किया। भारी संख्या मे जुटे कार्यकर्ताओं की भीड व जोश देख भाजपाई गदगद दिखे। शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे के करीब शास्त्री नगर स्थित भाजपा गोबिन्द नगर विधानसभा उपचुनाव के केन्द्रीय कार्यालय से प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी के समर्थन मे विशाल वाहन जुलूस निकला। जुलूस के सबसे आगे- आगे दोपहिया वाहन चल रहे थे। इसके पीछे रथनुमा डीसीएम मे ऊपर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी थे। रथ पर ही उनके साथ औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना, विधायक अभिजीत सांगा विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र थे। इसी के ठीक पीछे दूसरे रथ पर कैबिनेट मंत्री कमल रानी, नीलिमा कटियार, मेयर प्रमिला पांडेय, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता सवार थी। उसके पीछे काफी बडी तादात मे सैकडो चौपहिया वाहन थे। वाहन जुलूस सबसे पहले काली मठिया मंदिर पहुंचा यहां प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी ने माथा टेका व जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जुलूस शास्त्री नगर से आगे विजय नगर की और चल दिया। भाजपाइयों ने केन्द्रीय उपचुनाव कार्यालय से काली मठिया मंदिर तक लगभग 1 किलोमीटर तक पूरी सडक को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजा रखा था। उक्त सडक पर जब वाहन जुलूस निकला तो लहराते भाजपाई झंडे व रंग बिरंगी गुब्बारे रोड शो को अलग ही भव्यता प्रदान कर रहे थे। उक्त रोड शो काली मठिया चौराहा से सैन्ट्रल पार्क चौराहा, गल्ला मंडी, डबल पुलया, रामलला मंदिर से मसवानपुर होते हुए मामा का तालाब(पक्का तालाब) पर समाप्त हुआ। रोड शो का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो मे युवाओं व महिलाओं की भी जबर्दस्त भागीदारी रही। पूरे रोड शो के दौरान मोदी-योगी-सुरेन्द्र मैथानी-जिन्दाबाद, भाजपा -जिन्दाबाद के नारे आसमान मे गुंजते रहे। दर्जनों भांगडे ढोल की आवाज पर भाजपाई रास्ते भर जमकर झूमे। रोड शो मे बडी संख्या मे मस्लिमो की भागीदारी कही न कही विपक्षियों की भी चिंता बडा गई। लगता है प्रधानमंत्री मोदी का सबका साथ-सबका विश्वास का मंत्र मुस्लिम समाज को रास आ रहा है। दोनो ही भाजपाई व मुस्लिम अपनी पुरानी हिचक छोड खुलकर एकसाथ आगे आ रहे है। मुस्लिम समाज को भी यह अहसास हो रहा है कि भाजपा से दूरी व अन्य दलो से नजदीकी उनके लिए कतई लाभदायक नही है। अन्य दलो ने भी केवल मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझ ठगने का ही कार्य किया है। आज भी मुस्लिम समाज जहाँ का तहाँ खडा है। अतः भाजपा के साथ खडे होने मे कही कोई परेशानी नही है। रोड शो मे प्रमुख रुप से सासंद सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री नदं गोपाल गुप्ता नंदी, नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य, पूर्व मेयर रविन्द्र पाटनी,, पूर्व मंत्री बाल चंद्र मिश्रा, राम आसरे कुशवाहा, पुर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, गुड्डी शर्मा, सर्वेश सोनकर, रंजना उपाध्याय, पूनम कपूर आदि थे।