दंगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने से सुखराम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा


युवा गौरव। सोनू शर्मा


कानपुर। कानपुर के मेहरबान सिंह के पुरवा में विराट दंगल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान राजनीतिक दांवपेच भी नजर आए। सपा से नाराज चल रहे राज्यसभा सदस्य सुखराम यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला। दंगल का शुभारंभ करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव के बेटे मोहित यादव के गले में हाथ डालकर कहा कि अब वह हमारे साथ हैं। इस मंच पर ही चौधरी सुखराम सिंह ने भी केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बंधे। सुखराम सपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं और अब वे शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। पिछले कई महीने से यह अटकलें लग रही हैं कि सुखराम सिंह भाजपा में जा सकते हैं क्योंकि सपा नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर नहीं कर रहा है और शिवपाल की पार्टी का भविष्य भी अच्छा नहीं दिख रहा है। ऐसे में राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भाजपा सुखराम को पार्टी में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि पहले बेटा और फिर सुखराम भाजपा का दामन थामेंगे। मोहित ने भाजपा में शामिल होने एलान तो नहीं किया पर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के बयान का खंडन भी नहीं किया। जैसे ही स्वतंत्र देव सिंह ने मोहित के साथ होने का एलान किया तो मोहित के समर्थकों ने तालियां भी खूब बजाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी पहुंचे, इस दौरान दंगल में प्रतिभाग करने आये पहलवानों का आये हुए अतिथियों ने परिचय लिया, सुप्रीम कोर्ट की प्रदेश सरकार पर की गयी टिप्पणी पर प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने कहा की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है, योगी सरकार में गुण्डाराज पूरी तरह से खत्म हो चुका है, सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है,