कानून के राज को अपराधराज में तब्दील किया - प्रियंका गांधी
 


युवा गौरव। राज प्रताप सिंह

 

लखनऊ ब्यूरो।कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने कानून के राज को अपराधराज में तब्दील कर दिया है। अब अपराधी सीधे कोर्ट में घुसकर गोली मार रहे हैं और जज को अपनी जान बचानी पड़ रही है।

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जो लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हर रोज 'अपराधमुक्त प्रदेश होने के तमगे देते हैं, पता नहीं उनकी आंखों में कौन सी धूल झोंकी गई है। असलियत ये है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है।

 

बढ़ती अफसरशाही लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में बढ़ रही अफसरशाही को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है। बिजनौर में कोर्ट के अंदर हुई हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरे सूबे में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि अफसर जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों तक का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सत्ता दल के विधायकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा तक के विधायक सदन के अंदर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह अंदाजा लगाया जा सकता कि आम जनता का क्या हाल होगा? तानाशाही और अफसरशाही किसके दम पर हो रही है, यह जनता जानना चाहती है।