यूपी के सभी 18 मंडल मुख्यालयों को बनाया जाएगा आदर्श जिला

 


 

 





 

जिलों से आकलन रिपोर्ट मांगी गई

 


 

युवा गौरव। राज प्रताप सिंह

 

लखनऊ ब्यूरो। आईआईएम में हुए अमृत मंथन के आधार पर मंडल मुख्यालयों को आदर्श जिला के रूप में विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनाई गई मंत्रि उप समिति की पहली बैठक मंगलवार को संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में हुई।

 

सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, खादी ग्रामोद्योग और एमएसएमई विभाग के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह शामिल हुए। मंत्रियों के अलावा विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव भी थे। इसमें तय किया गया है कि मंडल मुख्यालय वाले जिलों को आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। इन जिलों में शहरी विकास, उद्योग और रोजगार सृजन की दिशा में काम किया जाएगा। इन जिलों की मौजूदा स्थिति का सर्वे करते हुए आकलन रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। इसके आधार पर काम शुरू किया जाएगा।