आनंद पाण्डे के पुत्र शाश्वत आनन्द पाण्डे का अखिल भारतीय सी बी एस ई टीम में हुआ चयन

युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी


फतेहपुर/ पैथवे वर्ल्ड स्कूल, गुरूग्राम हरियाणा में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाली 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स स्क्वेश चैम्पियनशिप 2019-20 में चकसकरन, फतेहपुर के आनंद पाण्डे के पुत्र शाश्वत आनन्द पाण्डे का चयन अखिल भारतीय सी बी एस ई टीम में हुआ है। जिसमे पूरे देश के सी बी एस ई बोर्ड के 4 बच्चों का चयन हुआ है। जिसमे से शाश्वत आनन्द पाण्डे एक है बाबा दिनेश कुमार पाण्डे एयरफोर्स में थे और हमेशा अपने नाती को खेलो के प्रति प्रोत्साहित करते रहते थे पिछले कई वर्षो से लगातार स्क्वैश में मेहनत कर रहे अपने नाती कि इस सफलता के बाद उन्हें खुशी तो है ही बल्कि इस बार अच्छे प्रदर्शन से और आगे जाने कि चाहत भी है। शाश्वत अपनी बारहवीं कि पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम दिल्ली से कर रहे हैं। इनके चयन पर उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के विशिष्ट सदस्य लक्ष्मण एवार्डी रविकान्त मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होने बताया कि स्क्वेश ओलम्पिक, कामनवेल्थ, एशियाई खेलों, विश्विद्यालय और स्कूली खेलों में शामिल ख्यातिप्राप्त खेल है। जिसमे आगे बढ़ने कि असीम संभावनाएं है। जनपद के खिलाड़ी इसी प्रकार पढ़ाई के साथ जो ओलम्पिक खेल है उसमे आगे बढ़ते हैं तो भविष्य में जनपद में खेलों स्तर और भी अच्छा होगा।