रतनपुर कॉलोनी में होली पर्व को देखते हुए संभ्रांत व्यक्तियों की आयोजित हुई बैठक
 

युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी


 

कानपुर/ शहर के एसएसपी व डीआईजी अनंत देव तिवारी का एकमात्र उद्देश्य कानपुर शहर में सुरक्षा व होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। जिसको देखते हुए समस्त थाना अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था में सहयोग हेतु एस 10  के सदस्यों व क्षेत्रीय संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक आयोजित करवा कर उनसे पुलिस के कार्य में सहयोग हेतु अपील की जा रही है। इसी कड़ी में एसएसपी के आदेश व उद्देश्य के अनुपालन में थानाध्यक्ष पनकी विनोद कुमार सिंह व सीओ कल्यानपुर के विशेष निर्देशानुसार रतनपुर कॉलोनी चौकी इंचार्ज धन सिंह द्वारा रतनपुर सत्य कला मंडप गेस्ट हाउस में बैठक आहूत की गई। जिसमें S10 के सदस्यों सहित संभ्रांत क्षेत्रीय व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। चौकी इंचार्ज धन सिंह द्वारा बताया गया अपने क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें, ऐसा कोई कार्य आपके जानने वाले से ना होने पाए जिससे माहौल बिगड़े किसी भी अराजक तत्वों की सूचना आप संबंधित थानाध्यक्ष सहित मुझे दे सकते हैं।

बैठक के उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई थी हालांकि थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह किसी आवश्यक कार्य के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए।


बैठक में दिग्विजय सिंह राजावत, धर्मेंद्र सिंह, जयकरण सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार सिंह राजावत, अमित श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, चंद्रशेखर पांडे, सहित कांस्टेबल अजय प्रजापति, ईशु ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।