सेनेटरी नेपकीन बांटते हुए महिलाओं को माहवारी पर हाइजीन टिप्स दिए गए
 

युवा गौरव कानपुर

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंटर फॉर एनिशियेटिव ऑफ एजु इंकरेजमेंट एंड एंबिशन फाउंडेशन ने कानपुर नगर के समीप ओरियारा न्यौरी में सूरज ईट भट्ठा में महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन बांटकर महिलाओं को इसके प्रयोग करने के विषय में बताया गया। इसके अतिरक्त संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को और अपने परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय के बारे में भी विस्तार से बताया। महिला दिवस पर लगभग 50 महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन दी गई। साथ ही  महिलाओं को माहवारी के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता एवम् साफ - सफाई के प्रति जागरुक किया गया।


 

श्रीमती अंकिता द्विवेदी ने संस्था को महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराई। इस अवसर पर संस्था के निदेशक मंडल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था की संयोजक मंजरी गुप्ता ने कहा कि देश व समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये। उन्होंने कहा कि अगर महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।