उत्तर प्रदेश में लगा एस्मा, कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल
युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी
लखनऊ/ प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने निर्णय लेते हुए अगले छह माह तक उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने अत्यंत आवश्यक सेवाओं के अनुरक्षण 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है।
इसके बाद सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले विभिन्न विभागों में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। इसके सापेक्ष (अपर मुख्य सचिव कार्मिक) मुकुल सिंघल ने अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के बाद कर्मचारी 25 मई तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।