नॉर्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष बने रविकांत मिश्रा, महासचिव चुनी गई श्रीमती रेनू देवी

 नॉर्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष बने रविकांत मिश्रा, महासचिव चुनी गई श्रीमती रेनू देवी



युवा गौरव/ सुनील चतुर्वेदी


कानपुर/ भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा एजीएम बैठक आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

    13 दिसंबर दिन रविवार को दिल्ली स्थित मेयर हाउस में ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एजीएम बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया भी रखी गई थी। बताते चलें भारतीय ग्रेपलिंग संघ के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए श्रीमती रेनू देवी को महासचिव पद पर आसीन किया। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा को नॉर्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिली और पूर्व की तरह संयुक्त सचिव का पदभार यथावत रहा। वहीं पूर्व महासचिव भारतीय ग्रेपलिंग संघ के शिवकुमार पांचाल फेडरेशन के सीईओ नियुक्त हुए। नॉर्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर रवि कांत मिश्रा ने कहा वह पूरी तन्मयता के साथ अपने पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश जेपी भाई, नवनिर्वाचित महासचिव श्रीमती रेनू देवी, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल और फेडरेशन के सीईओ शिवकुमार पांचाल का आभार प्रकट किया।
  बैठक में हरियाणा से उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, डॉ देवेंद्र ढुल, राम सिंह सैनी, मध्य प्रदेश से आलोक खरे, उड़ीसा से डॉ हरि पटनायक, अरुणाचल प्रदेश से लोको सोनो, संयुक्त सचिव आसाम से नूर आलम सरकार, बिहार से सुबोध कुमार यादव, महाराष्ट्र से संतोष देशमुख, केरला से बीनू जोसफ, पश्चिम बंगाल से सुप्रिया सामन्त, एक्सक्यूटिव मेम्बर तमिलनाडु से विक्टर कुलंदई राज, दिल्ली से राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    वहीं चुनाव सम्पन्न होने पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों सहित ग्रेपलिंग एसोसिएशन आफ कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव व सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया महासचिव श्रीमती रेनू देवी व नार्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित रविकांत मिश्रा को शुभकामनाएं दी।