महिला पत्रकार पर दबंगो ने ताबड़तोड़ झोंका 4 फायर, भागकर बचाई जान

 महिला पत्रकार पर दबंगो ने ताबड़तोड़ झोंका 4 फायर, भागकर बचाई जान


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी

कानपुर/ उत्तरप्रदेश में अपराधियों व दबंगो के हौसले चरम पर है, दबंग चौथे स्तम्भ पर भी हमला करने से गुरेज नही करते।

 मामला काकादेव थानान्तर्गत रानीगंज का बताया जा रहा है जहां पर क्षेत्र के ही दबंगो ने महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला किया लेकिन महिला की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई।

 महिला जर्नलिस्ट ने बताया कि आज शाम को वो अपने पुत्र अर्जुन के साथ आ रहीं थी तभी बदनाम चाय वाले के पास इलाके के दबंग विष्णु ठाकुर ने उनको रोका और किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गयी। गुस्से में विष्णु ठाकुर ने तमंचा निकाल लिया और अंजली सिंह पर तान दिया। घबराई अंजली सिंह और उनके पुत्र ने किसी प्रकार वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। दबंग विष्णु ने अपने 20 से 25 साथियों समेत उनका घर तक पीछा करके उनके घर पर भी पथराव किया और तमंचे से फायरिंग भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

पत्रकार अंजली सिंह ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने काकादेव में की। सूचना पा कर सी.ओ स्वरूप नगर महेंद्र सिंह देव तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सी.ओ ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।