सटीक मुखबरी से पनकी थानाध्यक्ष ने 8 जुआरी दबोचे
युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी
कानपुर/ पनकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाबे से आठ जुआरियों को पकड़ा।
पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अपराध व अपराधियों का नियंत्रण रखने के उद्देश्य सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी वक्त मुखबिर की सटीक सूचना पर मौरंग मंडी स्थित नायक ढाबा से 8 जुआरियों को 110000 रुपये के साथ दबोचा गया। दबोचे गए जुआरी
रिंकू द्विवेदी, रमाकांत तिवारी, अश्वनी कुमार निगम, दिलीप शुक्ला, मुनमुन राय, कासिम अली, गोपी रमन त्रिवेदी, हिमांशु उर्फ गोलू पर उपर्युक्त कानूनी कार्यवाही की गई।
तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह सहित उप निरीक्षक शुभम यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, संजय कुमार, अखिलेश कुमार,मोहित कुमार ,विवेक कुमार ,ब्रिज मोहन, जय वीर सिंह रहे।