महिला पत्रकार पर हमला करने वालों को काकादेव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 महिला पत्रकार पर हमला करने वालों को काकादेव पुलिस ने किया गिरफ्तार



युवा गौरव/ सुनील चतुर्वेदी

कानपुर/  काकादेव थाना अंतर्गत महिला पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वालो को काकादेव पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। महिला पत्रकार पर हमला करने वाले अभियुक्तों को काकादेव पुलिस ने अरेस्ट किया है। उपरोक्त प्रकरण में इंस्पेक्टर काकादेव रण बहादुर सिंह ने बताया कि विष्णु भदौरिया पुत्र विजय पाल, कार्तिक गुप्ता पुत्र हरिशंकर, मोहमद आकिब पुत्र मोहम्मद अनीस, विपिन राय पुत्र राम चंद्र राय, सागर सिंह पुत्र सुरेश सिंह, हर्ष गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता, सीमांत सिंह पुत्र सुनील सिंह, जावेद अली पुत्र महफूज अली को मुखबिर की सटीक सूचना पर नरेंद्र मोहन सेतु पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में अभियुक्तो के पास से चार  अवैध तमंचा व 6 कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तो के ऊपर पहले से ही काकादेव, स्वरूप नगर, कल्याणपुर आदि थानों में गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत है। सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।