शहर में जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन, खिचड़ी भोज में सम्मानित किए गए पूर्व विधायक सतीश निगम

 शहर में जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन, खिचड़ी भोज में सम्मानित किए गए पूर्व विधायक सतीश निगम



युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी

कानपुर/ शहर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें कई सामाजिक संस्थाओं सहित व्यक्तिगत संगठन के सहयोग से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन जगह जगह पर किया गया जिसमें कई संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ साथ आवागमन करने वाले लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद चखा।

  पनकी रतनपुर में खिचड़ी भोज का हुआ जगह-जगह आयोजन सम्मानित किये गए पूर्व विधायक सतीश निगम

पनकी रतनपुर कॉलोनी में कई जगह खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया जिस में उपस्थित मुख्य अतिथि सतीश

 निगम को प्रत्येक खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में सम्मानित किया गया इस दौरान लगातार भूखे की रसोई के माध्यम से क्षेत्र की

 गरीब जनता का पेट भरने वाले जन सेवक धर्मेंद्र सिंह सहित आशीष मिश्रा, विप्पू ठाकुर, संतोष शर्मा, हरिओम मिश्रा, दीपू

पंडित अतुल यादव मक्कू ठाकुर, बउवा शर्मा, अवधेश कश्यप, दीपक श्रीवास्तव, पंडित अशोक दुबे, मलखान सिंह, सुमित वर्मा, शंकर सविता, रविन्द्र कटियार, रविन्द्र यादव, आर एन तिवारी आदि ने अपना सहयोग दिया।


सखी सेवा संस्थान ने किया खिचड़ी वितरण

 संस्था द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन अहिल्याबाई होल्कर नगर में किया गया।

जिसमें लोकेश सिंह परिहार, मोहित चौहान ,अभिषेक उपाध्याय, पदम बहादुर, मनीष सिंह, नीलेश तिवारी, राणा दास , राम शंकर सोनकर, कमल सिंह, आर के शर्मा, प्रमोद सिंह , रामबाबू पटेल तथा मास्टर साहब आदि लोग मौजूद रहे।

मानवता की रसोई ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन

 संस्था द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन शास्त्री नगर मे किया

गया। मानवता की रसोई के फाउंडर मनहर कांत गेहानी एवं को फाउंडर शिवानी यादव द्वारा लोगो को खिचड़ी वितरण किया गया । मानवता की रसोई पिछले दो वर्षो से लगातार खाना खिलाने की सेवाएं देती आ रही है। 


 कॉग्रेस नेता ने किया खिचड़ी का कायर्क्रम


 अजय कपूर और अंबुज शुक्ला के सहयोग से पूर्व की भांति काकादेव में किया गया खिचड़ी भोज। अनुकृति प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से खिचड़ी भोज का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अधिक संख्या में लोग उपस्थित हुए।