पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेपलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी संस्कार सिंह व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक को किया सम्मानित

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेपलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी संस्कार सिंह व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक को किया सम्मानित।


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी

लखनऊ/ राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान से ग्रेपलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी संस्कार सिंह व विश्वदीप कौशिक को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।


 बताते चलें राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा लोहिया सभागार समाजवादी कार्यालय लखनऊ में युवाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रदेशभर से 100 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों से बुलाया गया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेपलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी संस्कार सिंह व विश्वदीप कौशिक को राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान से सम्मानित किया।
राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अनिल कुमार यादव ने बताया संगठन का उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करना आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा के रूप में मार्गदर्शन करना है। 

कार्यक्रम में डॉ के पी यादव, संजीव त्रिवेदी राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन, महासचिव  मनोज पांडेय, राजेन्द्र चौधरी प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, अहमद हसन, कार्यक्रम संयोजक हेमंत यादव, प्रदीप सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।