उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(श्याम बिहारी गुट) रतनपुर इकाई नव मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा आयोजित हुआ बाटी चोखा भोज

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(श्याम बिहारी गुट) रतनपुर इकाई नव मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा आयोजित हुआ बाटी चोखा भोज


युवा गौरव/ सुनील चतुर्वेदी

कानपुर/ 72वें गणतंत्र दिवस की मंगल कामना के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(श्याम बिहारी गुट) रतनपुर इकाई नव मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा बाटी चोखा भोज का भव्य आयोजन रतनपुर कॉलोंनी में किया गया। इस अवसर पर रतनपुर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ साथ व्यापारी गण उपस्थित रहे।

     बताते चलें 72वें गणतंत्र दिवस को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी लाल रतनपुर इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री धीरेंद्र कुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा चोखा बाटी का भव्य कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। चोखा बाटी के भव्य कार्यक्रम के साथ साथ व्यापारियों के हितार्थ संक्षिप्त चर्चा भी की गई। 

नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन का उद्देश्य प्रत्येक छोटे बड़े व्यापारियों को जोड़कर उनके हित की बात करना ही है, इसमें अन्य व्यापारियों से भी चर्चा करते हुए व्यापारियों के हितार्थ बेहतर कार्य किए जाएंगे। व्यापारियों की प्रत्येक सम विषम परिस्थितियों में संगठन साथ तो देगा ही साथ 
ही पारिवारिक सामंजस्य भी स्थापित करेगा।

संरक्षक राम कुमार द्विवेदी,अवधेश शुक्ला, जय करन सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी साथ ही बेहतर आयोजन की भूरि भूरि सराहना की।
   कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनसेवक धर्मेन्द्र सिंह, अमित कुमार मिश्रा, राजोले अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी, पत्रकार दुर्गेश मिश्रा, विजय जादौन ,आनंद परिहार,विजय प्रताप सिंह,समीर मिश्रा,पाते भाई, सुरेंद्र पाल,राजा श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव ,शिवम राठौर,राजेश सक्सेना,अनुराग तिवारी(बउआ बाटी),धर्मेंद्र सिंह, अमित मिश्रा(A3) ,आशीष मिश्रा, अवधेश कांत पाण्डेय, पत्रकार संतोष पांडेय एवम समस्त व्यापारी गणों ने चोखा बाटी का स्वाद चखा।