मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस ने दो चोरों को धरा

 मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस ने दो चोरों को धरा



 युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी
 कानपुर/ पनकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार किया।  बताते चलें कपली और गड़रियन पुरवा गांव से चोरी की सूचना पर एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी। चोरी में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश पनकी पुलिस कर रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई। उपरोक्त चोरियों में शामिल तो युवक गोविंद चौराहे पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के नाम निखिल सोनकर, श्रेयांश सक्सेना है। पुलिस ने 11 मोबाइल, एक टेबलेट, 1 हेडफोन, ब्लूटूथ अन्य चोरी का माल बरामद किया है।