रविकांत मिश्रा सहित दस को विवेकानंद यूथ एवार्ड

 रविकांत मिश्रा सहित दस को विवेकानंद यूथ एवार्ड


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी.

लखनऊ/ विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रदेश के 10 युवाओं को विवेकानंद यूथ अवार्ड से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय की ओर से विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में खेल क्षेत्र से बेहतरीन कार्य करने वाले फतेहपुर का रविकांत मिश्रा सहित गाजियाबाद के सागर कसाना, आगरा से इशिका बंसल गोरखपुर कृष्ण पांडे, पीलीभीत कलीम अख्तर, झांसी के केतन मोर, लखनऊ के शुभम मिश्रा, वहीं युवक मंगल दल में पहला पुरस्कार वाराणसी की भाऊपुर चौखंडी, दूसरा पुरस्कार देवरिया की बेहुनिया और तीसरा पुरस्कार इटावा के दामोदरपुर ग्राम पंचायत को मिला है।

रविकांत मिश्रा ने जताया हर्ष

वहीं प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा ने विवेकानंद की जयंती पर यूथ अवार्ड मिलना प्रदेश को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है। साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद प्रेषित किया है। साथ साथ यह भी बताया कि वह इसी तरह खेल क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देते रहेंगे व अन्य चयनित विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।