तेजतर्रार थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल 3 घंटे में बैठकर सुलझाया पैतृक जमीन संबंधी विवाद

 तेजतर्रार थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल 3 घंटे में बैठकर सुलझाया पैतृक जमीन संबंधी विवाद


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी


 कानपुर/ पुलिस विभाग में कार्यरत रहते हुए विधनू थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी सूझबूझ से वर्षों पुराने विवाद का निपटारा कर दिया। बताते चलें बिधनू थाना अध्यक्ष ने पैतृक जमीन संबंधी विवाद को निपटा कर 85 वर्षीय वृद्ध महिला को होने वाली समस्या से निजात दिलाया।


 जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला का पुत्र पैतृक जमीन संबंधी विवाद के चलते शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहा था। जिससे वृद्ध महिला को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तक मामला पहुंचते ही उन्होंने बैठकर 3 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया। जिससे वृद्ध महिला का पुत्र अब शौचालय का निर्माण करवा सकेगा जिससे उसकी मां को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा वही हमेशा की तरह बेहतरीन काम को लेकर के चर्चा में रहने वाले विनोद कुमार सिंह ने वृद्ध महिला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
कहीं ना कहीं इस तरीके की घटनाएं पुलिस विभाग को फक्र की अनुभूति कराती हैं।