खिलाड़ी की मदद के लिए एकजुट हुए कानपुर के विभिन्न खेल संघ

 खिलाड़ी की मदद के लिए एकजुट हुए कानपुर के विभिन्न खेल संघ

युवा गौरव आकाश चौधरी


कानपुर/ बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच की मदद के लिए शहर के विभिन्न खेल संघों ने कानपुर ओलिम्पिक संघ के आवाहन पर एकजुट होते हुए खिलाड़ी के मदद के लिए मुहिम चलाने की रणनीति बनाई।

 बताते चले बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच आशीष गौड़ बीते दिनों स्टंट कर रहे कार चालक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे खिलाड़ी को एक पैर गंवाना पड़ा। वर्तमान में खिलाड़ी का लखनऊ के मेदांता में उपचार हो रहा है। वहीं खिलाड़ी की मदद के लिए कानपुर ओलंपिक संघ के महासचिव रजत दीक्षित के आवाहन पर कानपुर शहर के विभिन्न खेल संघों ने इनकी मदद की मुहिम की रणनीति बनाने के लिए बैठक की। सचिव रजत दीक्षित ने बताया खिलाड़ी की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।