महिला दिवस पर प्रधानाध्यापक ने महिला अभिभावकों का किया सम्मान

 महिला दिवस पर प्रधानाध्यापक ने महिला अभिभावकों का किया सम्मान 


युवा गौरव।संवाददाता

दैनिक कर्म भूमि ।कानपुर।नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही है शोभा घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले,

तो घर में खुशियों के फुल खिले।



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह बात प्रधानाध्यापक जमील खान ने कही बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक कल्यानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईश्वरी गंज बिजनौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत लैंगिक जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया।महिला दिवस पर प्रधानाध्यापक जमीन खान ने बालिका सुरक्षा हेतु शपथ दििलायी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बच्चो द्वारा  नाटक का मंचन किया गया।प्रधानाध्यापक ने अभिभावक महिलाओं को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं।आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं और देश के विकास में समान भागीदारी दे रहे हैं।इस मौके पर ज़फ़र अंसारी,सुषमा श्रेष्ठ,उमा मिश्रा,अमित सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।