छोड़ गए वरिष्ठ पत्रकार पुनीत निगम, शहर के पत्रकार गमगीन

 छोड़ गए वरिष्ठ पत्रकार पुनीत निगम, शहर के पत्रकार गमगीन


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी

कानपुर नगर/ शनिवार की शुरुआत पत्रकारिता जगत के लिए ऐसी बुरी खबर लेकर आएगी यह शहर के किसी भी पत्रकार को अंदाजा नही था।


      शनिवार की सुबह तड़के लगभग तीन बजे आईरा के राष्ट्रीय महासचिव व खुलासा टीवी के संपादक वरिष्ठ पत्रकार पुनीत निगम का हृदय गति रुक जाने के कारण देहांत हो गया।
     असमय देहांत की खबर पूरे देश मे आग की तरह फैल गई शहर का पत्रकारिता जगत उक्त घटना से स्तब्द्ध हो गया। हाई सर्कुलेटेड व लो सर्कुलेटेड बैनर के समस्त पत्रकार सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने लगे।
      धीरे धीरे पुनीत निगम के पनकी स्थित आवास पर पत्रकारों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
      बताते चले विशेषतः लो सर्कुलेटेड बैनर के पत्रकारों के हितों की रक्षा व पत्रकार उत्पीड़न रोकने के लिए निगम जी काफी एक्टिव पर्सन थे। जिसमे वो सफल भी हुए। उन्होंने ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन नाम की संस्थान से पत्रकारों को एक माले की तरह पिरोया था संस्थान आईरा नाम से विष्वविख्यात है। निगम जी को भैरो घाट में अश्रुपूरित विदाई के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। निगम जी की कोई संतान नही थी अपितु वह सभी पत्रकारों को अपना बेटा व भाई मानते थे। निगम जी बेहद धैर्यवान व्यक्ति थे जो किसी भी मामले का हल क्षण भर में ढूंढ लेते थे। निगम जी अपने पीछे पत्नी व बुजुर्ग पिता सहित हजारों पत्रकारों को छोड़ गए।

   यदि मिल जाता वेंटीलेटर तो शायद आज हमारे बीच होते निगम जी

रात्रि जैसे ही निगम जी को अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता हुई त्वरित ही अस्पतालों में भर्ती करने के लिए चहल कदमी तेज हो गई। लेकिन सिस्टम की लाचारी फिर सामने आई और भर्ती करने के लिए बेड व वेंटिलेटर ही नही मिला। यदि उन्हें वेंटीलेटर मिल जाता तो शायद पुनीत जी असमय काल के गाल में ना समाते।

शव यात्रा में नम थी पत्रकारों की आंखे

निगम जी का पार्थिव शरीर जैसे ही निवास स्थान से भैरव घाट के लिए उठाया गया परिजनों सहित पत्रकारों की आंखे नम हो गई सभी एक दूसरे की डबडबाई आंखों को निहार रहे थे।
  इस दौरान आईरा के वर्तमान जिलाध्यक्ष एसपी विनायक, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, विजय यादव, सूरज वर्मा, सूरज कश्यप, गोपाल गुप्ता, दिग्विजय सिंह, आकाश चौधरी, अनुज तिवारी, सत्या, सत्यम तिवारी, जयंत गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
शहर के तमाम पत्रकारों ने श्री निगम जी के असमय चले जाने पर पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति बताया है।

 युवा गौरव परिवार वरिष्ठ पत्रकार पुनीत निगम जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।