जल संरक्षण के लिए बीहडांचल की महिलाओं ने बढाये कदम

 

 

जल है तो कल है, जल ही जीवन है, 

 

युवा गौरव। आनन्द पाण्डेय 

 

चकरनगर इटावा। पिछडे विकास खण्ड की एक ग्राम पंचायत में शिक्षकों और बच्चों सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गांव की गलियों में प्रभात फेरी के माध्यम से नारेबाजी करते हुये लोगों को जल शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जागरूक कर जल बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

विकास खंड चकरनगर की ग्राम पंचायत टिटावली में शुक्रवार को जल शक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजवीर सिंह के नेतृत्व में जलशक्ति अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि जल संरक्षण व पर्यावरण को लेकर पचायत के सभी विद्यालयों व सरकारी जगहों पर खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाकर हरियाली लायी जायेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 18 सौ पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिटावली के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जल के संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं को पेड़ तथा पर्यावरण के बारे में बता कर जागरूक कर विद्यालय परिसर में 50  छायादार व फलदार पौधे लगाये। शिक्षक श्वेता द्विवेदी ने कहा महिलाओं को भी आगे आकर जल की महत्ता को समझना चाहिए और अपने घर पर बच्चों को पानी बर्बाद करने से रोकना चाहिए। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा गांवों में प्रभात फेरी कर लोगों को हर घर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर शिक्षक अरविन्द कुमार, वीरेंद्र सिंह, भगवान् दास, भारत सिंह, समूह की अध्यक्ष कमलेश कुमारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।