डांस कानपुर डांस 'हुनर ही विनर' सीजन-3 प्रतियोगिता का तीसरा ऑडिशन साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी में सम्पन्न हुआ

 

 

युवा गौरव । महेश प्रताप सिंह 

कानपुर। रजत श्री फाउण्डेशन (रजि0) कानपुर की प्रतिभाओं का तीसरा ऑडिशन करा रही है"डांस कानपुर डांस" हुनर ही विनर सीजन-3 में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उनमें एक नया जोश दिखाई दिया। सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ लगी हुई थी। प्रतियोगिता का तीसरा ऑडिशन जिसमें 252 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया,जिसमें से सोलो डान्स प्रतिभागी (जूनियर) 93 एवं सीनियर 117,ड्यूट डान्स प्रतिभागी 28 व 14 ग्रुप डान्स ने जोश के साथ अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो जूनियर 40,सोलो सीनियर 40,ड्यूट डान्स 10 एवं ग्रुप डान्स 10 चुने गये। चुने गये 100 प्रतिभागियों को 13 अक्टूबर,2019 को प्री-फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों का ऐसा जोश व हुनर देखकर सैकड़ों की संख्या में आये हुये दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर डान्स क्वीन श्रद्धा कुशवाहा प्रयागराज से दीपक ठाकुर, रत्ना शुक्ला, सचिन गोस्वामी, शुभ गुप्ता एवं चन्दन जी ने जज के रूप में अहम भूमिका निभायी। सुप्रसिद्ध एंकर अमित शर्मा, रीटा वर्मा, अर्पित सैनी व लक्ष्य निगम ने एंकरिंग में अपना जलवा बिखेरा। रजत श्री फाउण्डेशन की महामन्त्री दीप्ती सिंह जी ने संवाददाता महेश प्रताप सिंह को बताया कि पहले एवं दूसरे ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था और इस ऑडिशन में भी काफी संख्या में प्रतिभागी आये एवं सभी में अलग ही उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागी 02 नवम्बर को होने वाले ग्राण्ड फिनाले तक पहुँचने के लिए बहुत उत्साहित दिख रहे थे, “डांस कानपुर डांस" हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी एवं स्कूलों को कोटि-कोटि आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा, अरविन्द सिंह अध्यक्ष, दीप्ती सिंह महामन्त्री, प्रकाश शुक्ला उपाध्यक्ष, भावना अदलखा कोषाध्यक्ष, नेहा जायसवाल संगठन मन्त्री, विनोद सिंह सह-महामन्त्री, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, प्रवक्ता प्रतीक त्रिवेदी, सह संगठन मंत्री निशांत झांझरिया समिति के सदस्य प्रद्युम्न अवस्थी, वासु सेंगर, ख्वाहिश सेंगर, करिश्मा तोमर, नेहा वर्मा, पूनम वर्मा, आकांक्षा बाजपेई, मानषी शर्मा एवं वीरू बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता गुप्ता अध्यक्ष भाजपा कानपुर दक्षिण, पुष्पेन्द्र सिंह यादव जी व ललित कुकरेजा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं विशिष्ट अतिथि रीता शास्त्री, नमिता कटियार, वीना आर्या, हेमलता कटियार व 30 अन्य को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं हमारी समिति को भविष्य में भी सहयोग देने का भरोसा जताया।