श्रम कल्याण बोर्ड खेल के सदस्य नामित किए गए रविकांत मिश्रा

 श्रम कल्याण बोर्ड खेल के सदस्य नामित किए गए रविकांत मिश्रा


युवा गौरव सुनील चतुर्वेदी


फतेहपुर/ उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों में उस समय उत्साह व हर्ष की लहर दौड़ गई जब मूलतः फतेहपुर निवासी रविकांत मिश्रा श्रम कल्याण बोर्ड खेल के सदस्य नामित किए गए। बताते चलें रविकांत मिश्रा जो मूलतः फतेहपुर के निवासी हैं उनको श्रम कल्याण बोर्ड खेल का सदस्य नामित किया गया है।यह सूचना जैसे ही प्रसारित हुई प्रदेश के खिलाड़ियों में हर्ष व उत्साह की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर श्री मिश्रा को बधाइयों का तांता लग गया। युवा गौरव से बात करते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों का विकास करना है इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को व श्रम कल्याण बोर्ड खेल का आभार व्यक्त किया साथ ही जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन का आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि रविकांत मिश्रा को लक्ष्मण अवार्ड सहित कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही श्री मिश्रा ग्रेपलिंग मल्लयुद्ध खेल के उत्तर प्रदेश के महासचिव के साथ-साथ खो-खो इन टर्म कमेटी के कोऑर्डिनेटर भी हैं। 


क्या कहा खेल प्रेमियों ने


वही ग्रेपलिंग उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने बताया खेल व खिलाड़ियों हेतु रविकांत मिश्रा को सदस्य नामित किए जाने से निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी खिलाड़ियों का विकास होना सुनिश्चित होगा साथ ही क्रिकेटर व कोच राहुल गुप्ता ने भी श्री मिश्रा को बधाई दी व श्रम कल्याण बोर्ड खेल का बेहतर निर्णय बताया।



एसआर ग्रुप के चेयरमैन ने दी बधाई


इसी कड़ी में ग्रैप्पलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने भी श्रम कल्याण बोर्ड खेल द्वारा रविकांत मिश्रा को सदस्य नामित किए जाने की जमकर सराहना की।


AD



 


बधाई देने वालों में प्रदेश के समस्त जिलों सहित कानपुर से ग्रेपलिंग एसोसिएशन आफ कानपुर के पदाधिकारी दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, विनीता यादव, अंजू, विनीत सिन्हा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अभय मिश्रा, निवेदिता तिवारी, सोनम शुक्ला, रश्मि मिश्रा, संध्या सोनकर, स्नेहा पांडे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी बधाई दी।