ग्रेपलिंग के पालनहार रहे जयप्रकाश जेपी भाई पुनः चुने गए अध्यक्ष

 ग्रेपलिंग के पालनहार रहे जयप्रकाश जेपी भाई पुनः चुने गए अध्यक्ष


कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए विवेक गोयल

युवा गौरव/ सुनील चतुर्वेदी


कानपुर/ ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एजीएम बैठक में ग्रेपलिंग खेल को विभिन्न स्तर के आयोजनों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले जयप्रकाश जेपी भाई को पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं उपरोक्त बैठक में ग्रेपलिंग खेल के प्रति प्रतिबद्ध विवेक गोयल को कोषाध्यक्ष पद के लिए पुनः चुना गया।
ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडियाा के जयप्रकाश जेपी भाई के साथ पुनः नव नियुक्त कोषाध्यक्ष विवेक गोयल 

    यह जानकारी नवनियुक्त नार्थ इंडिया ग्रेपलिंग के अध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने दैनिक युवा गौरव समाचार पत्र से बातचीत करते हुए दी। वहीं श्री मिश्रा ने बताया जयप्रकाश जेपी भाई के विशेष प्रयासों से ग्रेपलिंग खेल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सहित स्कूली खेलो में शामिल किया गया और इसके साथ साथ ग्रेपलिंग खेल की प्रत्येक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जयप्रकाश जेपी भाई का विशेष योगदान रहता है। श्री मिश्रा ने जय प्रकाश जेपी भाई का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उनके कुशल नेतृत्व में ग्रेपलिंग खेल भारत के विभिन्न भागों में अपना परचम लहरायेगा। बातचीत करते हुए श्री मिश्रा ने बताया इसी प्रकार का प्रबल सहयोग पुनः नियुक्त कोषाध्यक्ष विवेक गोयल का भी रहता है।
   पुनः निर्वाचित ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयप्रकाश जेपी भाई और कोषाध्यक्ष विवेक गोयल को नव निर्वाचित महासचिव श्रीमती रेनू देवी, सीईओ शिव कुमार पांचाल सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों ने बधाई दी।