शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में 21 महिलाओं का हुआ सम्मान

 शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में 21 महिलाओं का हुआ सम्मान 


युवा गौरव । महेश प्रताप सिंह 

कानपुर। रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में लाजपत भवन में महिला दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरुपा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महामंत्री दीप्ति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सलिल विश्नोई, संजीव पाठक, पूनम द्विवेदी, वीना आर्या, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, संजय कटियार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना (सौम्या गुप्ता), सरस्वती वंदना, दुर्गा स्तुति, सूफी नृत्य, गिद्दा पंजाबी नृत्य, फैशन शो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रस्तुति व पद्मावत का प्रस्तुतीकरण किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों को देकर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से लाजपत भवन गूंज उठा। कार्यक्रम एंकर प्रतीक ने बताया कि शक्ति स्वरुपा सम्मान 21 मातृशक्ति को दिया गया जो कि विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, नृत्य गायन कला, खेलकूद चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सलिल विश्नोई ने कहा कि रजत श्री फाउंडेशन संस्था समाज और जनहित के कार्य करती है। कोरोना काल में जिस प्रकार से तन मन धन से समर्पित होकर शहर के लिए कार्य किया उसको भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव पाठक ने रजत श्री फाउंडेशन डांस कानपुर डांस जैसे बड़े आयोजन कानपुर शहर में करता है। जिन फिल्मी सितारों को कानपुर की जनता टीवी और फिल्मों में देखती है उन फिल्मी सितारों को कानपुर में यह संस्था लाती है और शहर की युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए

एक बड़ा मंच मिलता है। वीणा आर्या ने कहा कि यह संस्था श्री राधे कृष्ण महोत्सव का भव्य आयोजन व शक्ति स्वरुपा सम्मान हर वर्ष बड़े पैमाने पर आयोजित करती है और शहर की महिलाओं को बड़े मंच पर सम्मानित करती है। अध्यक्ष अरविंद सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कीजिए। मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह, बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी, महंत कृष्ण दास महाराज, पंडित शिवाकांत महाराज, मनोज सेंगर गोल्डन मैन, पूनम पांडेय, कार्यक्रम सयोजक मनीष वर्मा, सह-कार्यक्रम सयोजक आकांक्षा चतुर्वेदी, आकांक्षा बाजपई, गीतिका शर्मा, राम जी शुक्ला, विनोद सिंह, कनक मिश्रा, करिश्मा तोमर, प्रतीक त्रिवेदी आदि अन्य लोग मौजुद रहे।